Site icon Saavan

आशिकों की आशिकी

अब तो संभलो नाजुक लड़कियों
ये आशिक इतने नादान नहीं
पीकर रस ये उड़ जाते हैं
धरना इन पर ध्यान नहीं
ढूँढे लड़कियों को गलियों में
सब तो आज शिकारी हैं
आगे क्या अब लड़कों का मकसद
इसका भी अब ज्ञान नहीं
मत करो विश्वास लड़कों पर
ये झूठी प्रेमलीला रचाते हैं
लड़कियों को प्रेमजाल में फांसकर
लोटकर फिर ये आते नहीं
रोज नई गर्लफ्रेंड बनाना ही
नया बना फैशन इनका
ब्वायफ्रेंड के चक्कर में पड़ना
लड़कियों ये दुनिया की शान नहीं
जात धर्म का नाम बदलकर
धोखा लड़के देते हैं
नजरों में आशिकों की कोई
लड़कियों का अब मान नहीं
ऋषि मुनियों की धरती पर
वेद सरीखा ज्ञान नहीं
सॅस्कृत भाषा से बढ़कर कुछ
दुनिया में वरदान नहीं

प्रस्तुति – रीता अरोरा

Exit mobile version