Site icon Saavan

क्यों रुलाता जा रहा है तू

ऐसे अपनो को क्यों सताता जा रहा है तू।
हर बार हमे क्यों रुलाता जा रहा है तू।।
“” “” “” “” “” “”
मेघो की आवाज सून ऐ काले बादल।
बिन बरसे आगे क्यों बढता जा रहा है तू।।
“” “” “” “” “” “”
जैसे की हमारे सपने हमारे अरमानो को।
इस कदर अब क्यों रौंदता जा रहा है तू।।
“” “” “” “” “” “”
तेरे तपन से हम हार कहा मानने वाले।
बेकसूर जमी को क्यों जलाता जा रहा है तू।।
“” “” “” “” “” “”
” रहस्य देवरिया “

Exit mobile version