Site icon Saavan

बाल गीत – मजदूरी ना कराना |

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल
श्रमिकों के नाम प्रस्तुत मेरी एक बाल गीत
बाल गीत – मजदूरी ना कराना |
लगा लॉक डाउन बाल मजदूरी ना कराना |
भूखे बच्चो भोजन कराना जी हुज़ूरी ना कराना |
अबोध बच्चो को प्यार का सहारा है |
माँ बाप के प्यार ने जीवन उनका सुधारा है|
नन्हें हाथो हथोड़ा ना कोई थमाना |
भूखे बच्चो भोजन कराना जी हुज़ूरी ना कराना |
जीना खाना पढ़ना रहना अधिकार है |
खेलना कूदना हँसना उपचार उनका है |
गरीब बच्चों ना तुम कभी सताना |
भूखे बच्चो भोजन कराना जी हुज़ूरी ना कराना |
नन्हें बच्चे भारत का भविष्य है जानो |
बागडोर देश हाथ होगी ये तुम मानो |
मरते बच्चो जान है सबको बचाना |
भूखे बच्चो भोजन कराना जी हुज़ूरी ना कराना |
चाहिए जिन हाथो खिलौना जूठन थमाते हो |
मिलना पुचकार जिनको गालिया सुनाते हो |
उदास मुखड़े अब मुस्कान है खिलाना |
भूखे बच्चो भोजन कराना जी हुज़ूरी ना कराना |
बाल मजदूरी भारत मे अपराध होती है |
निर्दयी मालिक से मासूमियत रोती है |
प्यारे बच्चो हाथो कलाम है थमाना |
भूखे बच्चो भोजन कराना जी हुज़ूरी ना कराना |

श्याम कुँवर भारती (राजभर )
कवि/लेखक /समाजसेवी
बोकारो झारखंड ,मोब 9955509286

Exit mobile version