Site icon Saavan

रंग नही हैं अब क्या जमाने में

रंग नही हैं अब क्या जमाने में
कि लोग बेरंग हो गये जहां में
———————————-
हाँ रंग ही नही, सब कुछ है जहां में
फिर क्यूँ लोग भटक रहे है, मन के अँधियारों में
————————————————-
अथाह रंग है नरों के जीवन में
फिर क्यूँ बेरंग रिश्ते है मानवों के विचारों में
———————————————————
रंग तो खेल ही लेंगे हम रंगों के मौषम में
लेकिन मैं हर पल खेलता रंग खूद के संग में
—————————————————
त्योहार है यह रंग का
या कहूँ मैं यह मौषम है बहार बसंत का
यह कुछ भी नहीं है,
यह त्योहार है भक्त प्रहलाद का ।।
——————————————
3:52 AM 3/25/2021
जय श्री सीताराम
खूद से बात करना, खूद से प्यार करना है ।।
— विकास कुमार

Exit mobile version