Site icon Saavan

हिन्दू मुस्लिम

गायब इस धरा से आज, इंसान क्यूं है।।
कोई हिन्दू, कोई यहां मुसलमान क्यूं है,
एक थाली में खाने वाले,
सुख दुख में साथ निभाने वाले
मिलके त्यौहार मनाने वाले
बने आज शैतान क्यूं हैं,
प्यार भरे दिलो में आज, नफरत के पैगाम क्यूं हैं,

इंसानियत है बची नहीं, कहते
इंसान क्यूं हैं,
गीता और कुरान का आज
अपमान क्यूं है।
बुरा नहीं है हिन्दू
ना ही बुरा मुसलमान है,
राजनीति की गंदी चालो का
विनाशकारी ये तूफान क्यूं है।।
गुरुकुल और मदरसों का भूले
ज्ञान क्यूं है।
ना दीवाली में अली, रमजान से
गायब राम क्यूं हैं।।

आओ भूलें हिन्दू- मुस्लिम
एक दूजे को गले लगाएं,
अपनी एकता से फिर हम
देश भारत महान बनाएं।।
AK

Exit mobile version