Site icon Saavan

अपेक्षा

बिरोध के फूल खिलें हैं
माशूम की निगाहों में
मजे करने की चाहत
दफन हुई कैदखाने में

बच्चे का अधिकार दया
बंद जनक के खाने में
ऊंची उड़ान की चाहत
गुम क्यूं हुई मयखाने में

आश का जब सांस घुटे
गुस्सा तो थोड़ा आयेगा
इससे न हल हुआ कभी
तन मन को ब्यर्थ जलायेगा

संतान पर आई मुसीबत
कौओं की पूजा खूब हुई
दो दिन में जो रिहा होते
उनपे जालसाजी खूब हुई

यूवा तो अल्हड़पन में
गलतियां नित करेंगे ही
इनको नाहक परेशान कर
तुम्हारा घर संवरेगा नहीं

अपेक्षा पूरी करेगा जो
बड़ा वही कहलायेगा
जिंदगी भर हसरत रही
पाया हुआ कब लुटायेगा

Exit mobile version