Site icon Saavan

कविता

कविता… क्या होती है कविता?
मन की भावनाओंका का दर्पण होती है
अल्फाजोंका समर्पण होती है
कभी हसाती, कभी रुलाती है
कविता… जो दिल को छू जाती है |

कवी के मन की कल्पना होती है
समंदर में उठती जैसी लहरे होती है
मेहकती जैसी फुलो की बगिया होती है
कविता.. जो दिल को लुभाती है |
कभी दोस्ती का पैगाम होती है
कभी जिंदगी बयान करती है
समझो तो आसान लगती है
कविता… जो दिल से निकलती है |

कभी अकेलेपन का साथी होती है
कभी मेहफिल कि शान होती है
अपने पराये कभी भेद ना करती है
कविता… जो दिल से अपनी लगती है |

Exit mobile version