Site icon Saavan

गणतंत्र दिवस है देखो आया

गणतंत्र दिवस है देखो आया
झंडा हम फहरायेंगे
अपने शहीदों को याद कर
श्रद्धा सुमन चढ़ाएंगे
गणतंत्र दिवस…..
अपने देश में भारत माँ के
नारे हम लगाएंगे
शहीदों की बलिदानी को
बच्चों को बतलायेंगे
गणतंत्र दिवस …….
26 जनवरी 1950 को
गणराज्य हमारा लागू हुआ
संविधान में अधिकार को पाकर
कर्तव्यों का साथ निभाएंगे
गणतंत्र दिवस…….
प्रथम बार जब राजेंद्र जी ने
झंडा जो फहराया था
गौरवान्वित हुआ था भारत
वैसे ही हम भी मनाएंगे
गणतंत्र दिवस ……..
इस बार हम 68वां
गणतंत्र दिवस मनाएंगे
सारे देश मे गणराज्य का
डंका हम बजायेंगे
गणतंत्र दिवस……..।।

Exit mobile version