Site icon Saavan

फालतू की योजनाओं में

फालतू की योजनाओं में
पैसा मत बहाओ साहब,
ये गूल चार वर्ष पहले बन चुकी थी
कागजों में,
अब असली में मत बनाओ साहब।
पाइपलाइन नप चुकी है एक बार
रास्ता बन चुका है चार बार
पुलिया टूट चुकी है तीन बार
अब बेवकूफ मत बनाओ साहब।

Exit mobile version