Site icon Saavan

बेटे के जन्मदिन पर कविता

एक छोटा सा सपना पूरा हुआ

जब मेरा बेटा आर्यन आया

तोतली सी बोली से जब तुमने मुझे पापा बुलाया

दिल के सारे दर्द दूर हुए

जब नन्हा चेहरा मुस्कुराया

तू मेरा लाडला राजकुमार मेरा ही दर्पण कहलाया

नटखट भोली सी शैतानी तेरी ,सबके मन को भाए

दादा दादी देख देखकर मंद मंद मुस्काए

मम्मी तेरी नजर उतारे वारी वारी जाये

बुआ फूफा चाची ताई तू सबके मन को भाये

है आज तुम्हारा जन्मदिवस 27 अगस्त है आया

कृतार्थ हुआ प्रभु का जो ,तू मेरी दुनिया में आया

दुखों से तू दूर रहे ,खुशियों के सावन आयें

तेरी जीवन की बगिया में ,रहे सभी की दुआयें

तोहफे खिलौने और मिठाई सब तुमको दे सकता हूँ

मगर परमपिता श्री परमब्रह्म से

तुम्हारी लंबी हो उमर दुआएँ करता हूँ

रहे हमेशा सदा सलामत जीवन अपना साकार करे

देकर दूसरों को खुशियों का जीवन

अपने जीवन में हर रंग भरे।

Exit mobile version