मोहब्बत के बदलें मोहब्बत नहीं है।

मोहब्बत के बदलें मोहब्बत नहीं है।
हक़ीक़त के बदले हक़ीक़त नहीं है।।
,
बहुत मर्तबा हम भी उलझें थे भँवर में।
पहले सी अपनी अब तबियत नहीं है।।
,
सुबह शाम मेरी थे जो फ़िक्र करने वाले।
अब जुबाँ पे उन्हीं के हिदायत नहीं है।।
,
मुझे तुम पढ़ो जो गिला कुछ न करना।
तज़ुर्बा है ये सब कोई शिकायत नहीं है।।
,
दिलों से कभी तुम किसी के न खेलों।
ये टूटे अगर जो कही भी मरम्मत नहीं है।।
,
सफर में है साहिल तुफानों से कह दो।
वो रोकेंगे हमकों ऐसी जुर्रत नहीं है।।
@@@@RK@@@@

Comments

3 responses to “मोहब्बत के बदलें मोहब्बत नहीं है।”

  1. Panna Avatar

    बदले हम ऐसे जमाने की हवा में
    तुम अब तुम नहीं हो, हम, हम नही हैं

    1. Ramesh Singh Avatar
      Ramesh Singh

      बेहतरीन पंक्तियां

Leave a Reply

New Report

Close