Site icon Saavan

रंगभरी एकादशी की बधाई

फूलों और गुलाल के रंग,
लेकर आए बधाई संग l
लगा लो रोली,
बाॅंध के मौली
आने को है रंग बिरंगी होली l
रंगभरी एकादशी की,
आज सबको है बधाई l
अबीर और पिचकारी लेकर,
रंग रंगीली होली आई
मौसम भी हुआ मस्ताना,
लिखूॅं कविता गाऊॅं गाना l
होली पर तुम भी आ जाना
ना करना अब कोई बहाना
बहाने अब कोई नहीं चलेंगे l
होली में होली खेलेंगे॥
_____✍गीता

Exit mobile version