Site icon Saavan

सच है की इक उम्र से चल रहा हूँ मैं”

सच है की इक उम्र से चल रहा हूँ मैं।
पता नहीं कब से यूँ ही जल रहा हूँ मैं।।
,
तुमसे मिलने की ख्वाहिशें दम तोड़ चुकी।
फिर भी हर दिन घर से निकल रहा हूँ मैं।।
,
मौसम मिज़ाजी हवाओ सी फितरत वाले।
तुमने कहा भी कैसे की बदल रहा हूँ मैं।।
,
ऐतबार करने का सिला ही हमको मिला है।
ऐसी चोट लगी आज तक संभल रहा हूँ मैं।।
,
दरिया समंदर तूफान क्या क्या नहीं देखा।
एक हौसले की कश्ती थी जो चल रहा हूँ मैं।।
,
साहिल उम्र भर किया है कैसा सफ़र हमने।
मौत आई फिर से सफ़र पे निकल रहा हूँ मैं।।
@@@@RK@@@@

Exit mobile version