Site icon Saavan

सुधार निशदिन

बहुत ही है मुश्किल
औरों में सुधार लाना
बेहतर है खुद को ही
निश दिन सुधारते जाना

काम बहुत है सारे
हर दिन पांव पसारे
कुछ कर नाम कमाते
तो कोई कल पर टारे

दिन यूं ही गुजरते चले जाते
कुछ फुरसत कहां कभी पाते
कई आराम से नित न अघाते
कुछ उन्हें देख चिंतित हो जाते

बीमारी खड़ी मुंह बाए
चंचल को कम ही सताये
आलसी शिकार हुआ जाये
कारण कब समझ में आये

परिवार के ही दोनों अंग
इक आगे नित ही बढ़ाए
इक बिना कुछ किये ही
कर्मठ को नित ही सताये

स्वस्थ वो ही जो प्रयत्नशील
काम करे औरों से कराये
निकम्मा तो हर दिन जले
कटु बातों से पर को सताये

अच्छी सोंच से हर इंसान
आगे को सदा बढ़ता जाये
मधुर मुस्कान नित ही बिखेरे
पर के कष्टों को हरता जाये

Exit mobile version