स्वच्छता

कुछ फर्ज मेरा है
कुछ फर्ज तुम्हारा है
देश को स्वच्छ रखना
ये फर्ज हमारा है…..

देश की स्वच्छता का
नारा लगाओ
जन सेवा मे
हाथ बढाओ …..

झाड़ू हमारा हथियार हो
भारत भूमि से हमे प्यार हो
अच्छी आदते तुम भी डालो
कूड़ा कूड़ेदान में डालो ….

पोलीथिन बैग न जलाओ
सब्जियां जुट के थैले में लाओ
प्लास्टिक बोतल दुबारा इस्तेमाल करो
अपनी बुरी आदतों में सुधार करो ….

मनप्रीत गाबा

Comments

2 responses to “स्वच्छता”

Leave a Reply

New Report

Close