Site icon Saavan

हिन्दी गीत- तुम झूठी या मै झूठी

हिन्दी गीत- तुम झूठी या मै झूठी
चलो दोनों बात आज सच कहते है |
तुम झूठी या मै झूठा
चलो दोनों बात आज तय करते है |
मुझको आता नही है चैन तुझको देखे बिना |
क्यो कर लिया है प्यार तूने मुझको परखे बिना |
एक दूजे के दिल क्यो हम रहते है |
चलो दोनों बात आज सच कहते है |
तुम झूठी या मै झूठा
चलो दोनों बात आज तय करते है |
जब आती है याद मेरी तुम क्यो तड़प जाते हो |
हो के बेचैन मेरी बांहों मे क्यो मचल जाते हो |
क्यो दोनों सदा संग रहते है |
चलो दोनों बात आज सच कहते है |
तुम झूठी या मै झूठा
चलो दोनों बात आज तय करते है |

श्याम कुँवर भारती (राजभर )
कवि /लेखक /गीतकार /समाजसेवी
बोकारो, झारखंड,मोब- 9955509286

Exit mobile version