Site icon Saavan

हिन्दी राम भजन 9 – श्रीराम कहाते है |

चैत्र नव रात्र के अवसर पर रामनवमी मे श्रीराम भजन
हिन्दी राम भजन 9 – श्रीराम कहाते है |
श्रीराम तुम्हारे चरणों मे हम भाव चढ़ाते है |
प्रभु आप मर्यादा पुर्षोतम श्रीराम कहाते है |
मानव जन जग मे मानव रूप अवतार लिया |
बनके धनुषधारी दानव दैत्य संघार किया |
अवतार दिवस को हम राम नवमी मनाते है |
श्रीराम तुम्हारे चरणों मे हम भाव चढ़ाते है |
जग का हो कल्याण तुमने वन प्रस्थान किया |
धर रूप सन्यासी सबरी केवट उत्थान किया |
जिन चरणों ने तारा अहिल्या चरन पुजाते है |
श्रीराम तुम्हारे चरणों मे हम भाव चढ़ाते है |
महिमा तेरी अपरम्पार पभू बरनी ना जाये |
जग का किया उद्धार लेखनी ना लिखाये |
भारती कहे जय श्रीराम अब हम सिर नवाते है |
श्रीराम तुम्हारे चरणों मे हम भाव चढ़ाते है |
रावण को मार स्वर्ग पहुंचाया माँ सीता छुड़ाया |
फिर आओ भारत मे राम भक्तो ने तुमको बुलाया |
अयोध्या मे हम सब अब तेरा दरबार सजाते है |
श्रीराम तुम्हारे चरणों मे हम भाव चढ़ाते है |

श्याम कुँवर भारती (राजभर )
कवि/लेखक /समाजसेवी
बोकारो झारखंड ,मोब 9955509286
व्हात्सप्प्स -8210525557

Exit mobile version