नहीं जाता

हर मुसीबत को न्योता दिया नहीं जाता ,,
जरुरत न पड़े तब तक सर ओखली में नहीं जाता …..!!

सम्मान लौटा रहे हो तो वो पूछेंगे नहीं ,,जिनसे
नेताओं के बदजुबानी का सवाल पुछा नहीं जाता …..!!

विशेष राज्य का दर्जा चुनावी मुद्दा कहाँ है ??
मियां बाहर का कूड़ा घर के अन्दर लाया नहीं जाता …….!!
माँ का अंचल मेरे लिए घर जैसा है ,,
जहाँ महफूज़ हूँ जबतक कोई खींच के ले नहीं जाता …..!!

इंसानी फितरत है दगाबाजों से बचो ,,
मुसीबत नहीं आती जबतक पाव चादर के बाहर नहीं जाता ……..!!

मुकम्मल जहाँ के तलाश में लोग जन्नत तक पहुचे ,,
इंसानी होड़ है वरना चाँद और मंगल तक कौन जाता ……..!!

आजकल हर जगह दौड़ है आखिर चले किधर ,,
जिनकी इंसानी चमड़ी से गिरगिट का रंग नहीं जाता …….!!

……………………………………………………………………..~~**#चंद्रहास**~~

Comments

Leave a Reply

New Report

Close