उसने बन्दूक उठाई , मैंने कलम
उसने गोली चुनी , मैंने शब्द
उसने खून बहाया , मैंने आंसूं
उसने घर जलाये , मैंने दिल
उसने दीपक बुझाया , मैंने उसे जलाया
उसने लोगों को सुलाया , मैंने लोगों को जगाया
वो बदनाम हुआ , मेरा नाम हुआ
वो कैद हुआ , मैं आज़ाद हुआ
उसे फांसी मिली , मुझे फांस
हम दोनों एक ही तो थे
बस उसने बन्दूक उठाई मैंने कलम।
फर्क सिर्फ इतना थ
Comments
4 responses to “फर्क सिर्फ इतना थ”
-

bahut khoob anurag ji
-
Thanx a lot Nirmal Ji
-
-
Nice
-
Nice
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.