स्वतंत्रता का महा उत्सव

स्वतंत्रता के महा उत्सव को, मिलकर सभी मनाएँ।
शहीदों के गुनगान को ,मिलकर हम सब गाएं।।

15 अगस्त राष्ट्र पर्व है, सब जन को बताएँ ।
अपना ये प्यारा तिरंगा, हर घर में लहराएं।।

वीरों की अमिट कहानी को,सुने और सुनाएँ।
जिसने हमारे लिये प्राण गंवाए,उनको ना भुलाएँ।।

धर्म जात को छोड़ कर , आज एक हो जाएँ ।
आया है प्यारा त्योहार, मिलकर इसे मनाएँ।।

#UniqueMaya

Comments

4 responses to “स्वतंत्रता का महा उत्सव”

  1. Puneet Mittal Avatar
    Puneet Mittal

    bahut khoob

  2. राम नरेशपुरवाला

    सुन्दर

  3. राम नरेशपुरवाला

    वाह

Leave a Reply

New Report

Close