अभी भी मेरी आंखों में

कदम हैं अब भी हरकत में कहीं ठहरा नहीं हूं मैं,
यक़ीनन टूट चुका हूं मगर बिखरा नहीं हूं मैं l

अभी भी आईने में खुद को अक्सर ढूढ लेता हूं,
सुनो ऐ गर्दिश-ए-हालात बस चेहरा नहीं हूं मैं l

अभी भी मेरे दम से ही मेरी परवाज़ होती है,
कभी रहम-ओ-करम पर आज तक फहरा नहीं हूं मैं l

अभी भी मेरी आंखों में मुहब्बत डूब सकती है,
तुझे ऐसा क्यूं लगता है कि अब गहरा नहीं हूं मैं l

मेरी गर मौज निकली तो तेरा सब डूब जायेगा,
मैं “सागर” अब भी “सागर” हूं कोई सहरा नहीं हूं मैं ll

// सहरा=रेत का मैदान/रेगिस्तान //

All rights reserved.
-Er Anand Sagar Pandey

Comments

6 responses to “अभी भी मेरी आंखों में”

    1. Er Anand Sagar Pandey Avatar

      शुक्रिया उदित जी

  1. Ritika bansal Avatar

    अतिउत्तम जी

    1. Er Anand Sagar Pandey Avatar

      शुक्रिया रितिका जी

      1. Jobeth Avatar

        Engenhtinilg the world, one helpful article at a time.

  2. Kayleen Avatar

    I never think f myself or my life in terms of success that needs to be achieved. I guess I feel successful when I get to do what I want every day. Im just 31 and single, but I can come and go as I please which suits me just fine. Success is relative. For me, being able to afford to do life enriching things is su.-css.ec= The Dame´s last blog .. =-.

Leave a Reply

New Report

Close