हे युवा! तुम भ्रमित ना होना।

पथ पर चलना, विचलित न होना
हे युवा! तुम भ्रमित न होना
उषाकाल के संवाहक तुम
सफल राष्ट्र के निर्वाहक तुम
क्षणिक विघ्न से द्रवित न होना
हे युवा! तुम भ्रमित न होना।
★★★★★★★★★★★

प्रखर ज्ञान के आर्य-पुत्र तुम
मानवता के हार-सूत्र तुम
भारत माँ के शीश मुकुट के,
गर्जन करते विभव-रुद्र तुम
प्रगति-पथ पर मिले घाव से,
तुम कभी कुंठित न होना
हे युवा! तुम भ्रमित न होना।
★★★★★★★★★★★★

दिनकर-कलाम के पंकज हो तुम
वीर-प्रताप के वंशज हो तुम
आर्यवर्त के सारथी हो तुम
महाभारत के महारथी हो तुम
घर मे बैठे जयचंदो से,
तुम कभी अनुरंचित ना होना
हे युवा! तुम भ्रमित ना होना।
★★★★★★★★★★★★

उस भाग्य को कभी न चुनना,
जिसके खुद संचालक न तुम
किसी होड़ की डोर न बनना
हे युवा तुम्हे शोर है बनना।
मध्य-सागर की वो शांति न बनना
हे युवा! तुम्हे क्रांति है बनना ।
पथ पर चलना, विचलित ना होना
हे युवा! तुम भ्रमित ना होना।

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

जंगे आज़ादी (आजादी की ७०वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर राष्ट्र को समर्पित)

वर्ष सैकड़ों बीत गये, आज़ादी हमको मिली नहीं लाखों शहीद कुर्बान हुए, आज़ादी हमको मिली नहीं भारत जननी स्वर्ण भूमि पर, बर्बर अत्याचार हुये माता…

कोरोनवायरस -२०१९” -२

कोरोनवायरस -२०१९” -२ —————————- कोरोनावायरस एक संक्रामक बीमारी है| इसके इलाज की खोज में अभी संपूर्ण देश के वैज्ञानिक खोज में लगे हैं | बीमारी…

Responses

New Report

Close