नया साल और मेरा प्यार…..
अक्सर तेरे ख़्यालों में शाम हो जाया करती थी,
अब एक साल और बीत चला तेरे इंतज़ार में,
काश कि इस नए साल में मेरा प्यार मिल जाए…..!!
अक्सर तेरा मेरे ख़्वाबों में आना कितना हसीन था,
काश कि मेरा हर ख़्वाब हक़ीक़त बन जाए,
काश कि इस नए साल में मेरा प्यार मिल जाए…!!
वों पलक झपकते तेरा दीदार होना,
वों तेरा सजना सँवरना,
काश कि मेरी कल्पना से तू बाहर आ जाए,
काश कि इस नए साल में मेरा प्यार मिल जाए…!!
उफ़्फ़ यें नया साल और मेरा ख़्वाबों वाला प्यार….!!
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.