नववर्ष 2021 की जय श्री राम जय श्री कृष्ण 🙏🙏🚩🕉 और सप्रेम शुभकामनाओं के साथ आपके लिए –
अब बीत गया दुख भरा समय फिर नया सवेरा आया है.
कोरोना का गम भूल जाओ संदेश प्रेम का लाया है !!
सन बीस ने भरसक किया तंग सबको हैरत में कर डाला.
लांकडाउन का वो रूझान इसने घर घर में भर डाला.
लेकिन हर भारतवासी ने मिलकर कर्तव्य निभाया है
कोरोना का गम भूल जाओ अब वक्त खुशी का आया है !!
बेशक ये साल खराब रहा पर अच्छा भी परिणाम रहा.
हो गया अवध में शिलान्यास घर-घर में जय श्री राम हुआ.
गली गली हर घर घर में अब भगवा ध्वज लहराया है
कोरोना का गम भूल जाओ यह वक्त खुशी का आया है !!
जो होना था हो गया यार मत फिक्र करो बेगाने की.
इस वर्ष नया क्या करना है बस सोचो बात ठिकाने की.
इन विषम दिनों ने मुश्किल में भी जीना हमें सिखाया है
कोरोना का गम भूल जाओ अब वक्त खुशी का आया है !!
सन दो हजार इक्कीस हो मंगलमय सुंदर सब का सौभाग्य रहे .
धर्म देश मां – बाप गुरु वेदों के प्रति अनुराग रहे.
अंबर की ललित तरंगों ने फिर नव प्रभात चमकाया है
अब बीत गया दुख भरा समय फिर नया सवेरा आया है !!
करता हूं प्रार्थना ईश्वर से सब में सद्बुद्धि जगा देना.
हम जैसे भूले भटकों को प्रभु सच्चा मार्ग दिखा देना.
आर्यन ने आज आपके लिए पैगाम नया भिजवाया है
सब मस्त रहो सब व्यस्त रहो अब वक्त खुशी का आया है !!
सभी भारतवासियों को नवबर्ष 2021 की हार्दिक
सप्रेम शुभकामनाएं ”
Regards –
भगवाधारी विशुद्ध सनातनी हिंदू –
आर्यपुत्र आर्यन सिंह अहीर
लेखक एवं कथावाचक
प्रमुख आर्यावर्त नव निर्माण सेना
Ph * 9720299285
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.