“कारगिल विजय दिवस”
*****************
नमन तुम्हें है वीर सपूतों
जीता तुमने सबका प्रेम है
तेरे ही गौरव की गाथा
गाता पूरा देश है
कारगिल के विजय दिवस को
हम कैसे भूल सकते हैं
जिन वीरों ने विजय दिलाई
उनकी स्मृति को कैसे
विस्मृत कर सकते हैं !
लुटा दी जाती जान जहां है
प्राण से बढ़ कर देश है
ऐसा सुन्दर, सबल, सलोना
प्यारा भारत देश है।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.