अनसुनी करके सबकी बात
लक्ष्य हमेशा रखना याद।।
इल्म ऐसा तुझमें आए
तेरी मंजुलता सबको भाए
हर सङक पर, हर गली में
हरेक जन की हो ये फ़रियाद
अनसुनी करके सबकी बात
लक्ष्य हमेशा रखना याद।।
तिरोहित न हो कभी तेरी साहस
कोई जन हो न तुझसे आहत
सबकी चाहत हो ऐसी बिटिया
पूरी हो तेरी हर मुराद
अनसुनी करके सबकी बात
लक्ष्य हमेशा रखना याद।
बिटिया ! लक्ष्य हमेशा रखना याद
Comments
One response to “बिटिया ! लक्ष्य हमेशा रखना याद”
-

बहुत ही सुंदर संदेश प्रद रचना दीदी
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.