कृष्ण जन्म पर आर्यन का गीत

दोहा –
आनन्द मगन गदगद बदन कृष्ण भाव के रंग
जामे रंगीले सब स्वजन बाजत ढोल मृदंग।।

भजन –

गोकुल में जन्मे साँवरिया ।।03।।

सांवरिया रे सांवरिया ओ सांवरिया
जेलन मे जन्मे सांवरिया ।। गोकुल मे ।।

मोर मुकुट सिर ऊपर साजे
पीतांबर सब तन पर राजे

ओ ओढ़े काली कांवरिया ।।गोकुल मे ।।

आगंन बीच डाल दओ पलना
जापे मस्त झूल रहो ललना

हो झूम रही ब्रज नागरिया ।।गोकुल मे ।।

आओ जन्माष्टमी मनाएं
चलके मनमोहन को रिझाएं

ओ लैके माखन की गागरिया ।।गोकुल मे।।

सांवरिया रे सांवरिया ओ सांवरिया
जेलन मे जन्मे सांवरिया ।। गोकुल मे ।।

गीतकार-
आर्यपुत्र आर्यन जी महाराज
भागवत कथावाचक व गायक
9720299285

Comments

4 responses to “कृष्ण जन्म पर आर्यन का गीत”

  1. अति उत्तम 

    1. आर्यन सिंह कृष्णवंशी

      धन्यवाद प्रज्ञा जी

  2. उत्तम सृजन

    1. आर्यन सिंह कृष्णवंशी

      धन्यवाद रोहित जी

Leave a Reply

New Report

Close