*रंगीली होली*
रंगीली होली का आया त्योहार,
आओ सब मिलकर मनाएं।
सतरंगी रंगों से सराबोर,
अबीर-गुलाल लगाएं।।
फाल्गुन पूर्णिमा बसंती रंग बरसे,
प्रीत के रंग में हिय मन हरसे,
भर पिचकारी रंगों की बौछार,
होली सब मिलजुल कर मनाएं।
नीला गुलाबी लाल नारंगी,
अनंत खुशियां रंग बिरंगी,
छल क्लेश बुराई का हो नाश,
मन में छिपा मैल मिटाएं।
प्रेम सद्भावना आपसी भाईचारा,
होली है पावन त्यौहार हमारा,
असत्य पर सत्य की जीत,
विजय पताका फहराएं,
रंगीली होली का आया त्यौहार,
आओ सब मिलकर मनाएं।।
स्वरचित मौलिक रचना
✍️… अमिता गुप्ता
Aap sabhi ko Happy Holi
Beautiful poem
आपका सादर धन्यवाद 🙏🙏
बहुत ही सुन्दर अनुपम सृजन अमिता 👏👏
सुंदर समीक्षा हेतु आपका सहृदय धन्यवाद दीदी 🙏🙏
बहुत सुंदर प्रस्तुति
होली महोत्सव की अनंत शुभकामनाएं 🙏🙏
आपका सादर धन्यवाद 🙏🙏
A very beautiful❤✨ creation
Happy holi
आपका सहृदय धन्यवाद 🙏🙏
Very beautiful poem 💛 happy Holi everyone 🙏
आपका सहृदय धन्यवाद काजल 🙏🙏
Very beautiful poem amita…wishing you a very happy holi..❤
Thanks a lot 🙏
असत्य पर सत्य की जीत,
विजय पताका फहराएं,
रंगीली होली का आया त्यौहार,
आओ सब मिलकर मनाएं।।
आपका सादर धन्यवाद
बहुत सुंदर रचना 🙏
आपका सहृदय धन्यवाद गरिमा 🙏
Bhut Sundar kavita…
Thank you
Sundar rachna 👍
Holi ki hardik shubhkamnaye
धन्यवाद
आपको भी होली महोत्सव की अनंत शुभकामनाएं 🙏
बहुत ही सुंदर लिखा है दी ,बहुत अच्छे से रूपांतरित किया आपने होली के त्योहार को।🤌🤌✨✨
सुंदर समीक्षा हेतु आपका सादर धन्यवाद 🙏
अद्भुत, अनोखा एवं अद्वितीय!
आपका सादर आभार 🙏