•••
जब सुनता हूँ
कभी दिल की
ज़ेहन ये कहता है
संभल कमबख़्त
किस उलझन में
तू उलझा रहता है
शाम ढले सर्द हवा
कुछ सहमी सी
ख़ामोश फ़िज़ा।
शब-ए-तन्हाई
में दिल पर
कुहासा रहता है।।
क़ब्ल में कब हुई
गुफ़्तगू उससे
कुछ याद नही।
वो अब भी मुझसे
न जाने क्यूँ
खफ़ा सा रहता है।।
क़ायम कब तलक
रहेंगे सिलसिले
अदावत के।
यक़ीनन आएगा
वो लौट कर दिल
ये मेरा कहता है।।
•••
@deovrat 08.10.2019
Author: Deovrat Sharma
-
चंद बातें
-
रिवायत
•••
अज़ब दुनिया गज़ब ज़माना है।
ज़ख्म खा कर भी मुस्कुराना है।।आँधी में टूट कर जो बिखरे हैं।
उन घरोंदों को फिर सजाना है।।क़ब्ल में दफ़्न कर दिया जिसको।
फिर उस उम्मीद को जगाना है।।रिश्ते जो जाने क्यूँ बिखर से गए।
बिगडे रिश्तों को फिर बनाना है।।अज़ब दुनिया गज़ब ज़माना है।
ज़ख्म खा कर भी मुस्कुराना है।।
•••
@deovrat 02.10.2019
क़ब्ल=पहले से -
वक़्त
•••
दामन-ए-वक़्त में हर ग़म को छुपाना होगा।
वरना तमाम उम्र यूँ ही अश्क़ बहाना होगा।।जहान में कौन अज़ल तक रहा सलामत है।
आख़िर सभी को दुनियाँ छोड़ के जाना होगा।।ख्वाहिश-ए-सुबू किस का हुआ लबरेज़ यहाँ।
बाद मरने के तो ख़लाओं में ठिकाना होगा।।ख़ुद की परछायी पे आइनों को रश्क करने दो।
बिखरते ख़्वाबों को हक़ीकत तो बनाना होगा।।दामन-ए-वक़्त में हर ग़म को छुपाना होगा।
वरना तमाम उम्र यूँ ही अश्क़ बहाना होगा।।
•••
@deovrat 25.09.2019
अगरचे=बहरहाल, यद्यपि, हालाँकि
ख्वाहिश=ए-सुबू – इच्छाओं का घड़ा
ख़ला = शून्य
रश्क=ईर्ष्या -
Politeness
•••
sometimes
arrogance
don’t need
to be explained
through wordsIt maybe
expressed
through actions
by the arrogant
personalitieshowever
submissiveness
always prevails
over arrogant
behaviorso the one
in possession
of authorits needs
to be submissive
in actions too
•••
©deovrat 22.09.2019 -
Identity
•••
name
and fame
of individuals
doesn’t matter
what
simply matters
understanding of
self responsibilities
clarity of actions
commitment
to deliver
and
act
to
perform
•••
©deovrat 21.09.2019 -
Relationship
•••
someone
perception
that relation
can be grown
through love
and emotion
no…
none…
they govern
and depends upon
individuals intention
•••
©deovrat 19.09.2019 -
Acceptance
***
no autocratic leadership
can survive for a longer time.
in a democratic setup every citizen
is having equal rights and responsibilities.
autocratic behaviour of individuals is
not acceptable, whether he is
elected or selected or a
common civilian.
***
©deovrat 17.09.2019 -
मातृभाषा
***
पतित पावनी हरित धरा पर
जिस दिन से आँखें खोली हैं।
कानों में शहद घोलती सी ये
अपनी मातृभाषा की बोली है।।बचपन में वो अध्यापक जी
जब श्याम पटल पर लिखते थे।
कुछ लम्बे पतले गोल मोल
कितने अनजाने अक्षर दिखते थे।।निज माता-पिता, बंधु भ्राता
मिल राह सभी ने दिखलाई।
शैशव की बातों के दम पर
हमने जीवन की बाज़ी खेली है।।खो चुके हैं अब तक समय व्यर्थ,
दो जीवन को अब नया अर्थ।
निज भाषा का सम्मान करो
ये प्रगति पथ की हमजोली है।।पतित पावनी हरित धरा पर
जिस दिन से आँखें खोली हैं।
कानों में शहद घोलती सी ये
अपनी मातृभाषा की बोली है।।
***
@ deovarat- 14.09.2019 -

Mistrust
•••
only
a small
poisonous
drop of
misunderstandings
and egoismmay lead
within a jiffy split second
into perishable circumstance
to a delicate tree
of beautiful
healthy relationshipwhich was
grown up in the past years
by nurturing with
the nectar-like
water of mutual belief
love and affection
•••
©deovrat 04.08.2019 -
Life Cycle
…
I rouse from
the lap of ocean..
rose up down
now and than…
~~~
flew on on the
wings of clouds..
walk play and
commit many fouls…
~~~
collide with the
mighty mountains..
feeling cavalier
without any pain…
~~~
a sudden my tears
rushing down
on cheeks…
flowing on peek
valley n creeks….
~~~
unconscious
unaware and shy..
unable to rise
unable to fly….
~~~
rushing towards
unknown deepness..
time passes
no hope no guess…
~~~
one day when
open the eyes ..
all around silence
vast blue sky…
~~~
I was in the
lap of ocean..
trying to gather
my lost emotion…
~~~
to start with
again a new life..
keeping myself
polite and calm …
x-x-x-x©deovrat
-
एकल प्रणय
तुमने स्वीकार किया ना किया..
मैने तो अपना मान लिया !
प्रिय मन में मुझे बसाना था..
तुम भ्रांति ह्रदय में बसा बैठी !!
~~~प्रिय स्नेह निमन्त्रण दिया तुम्हे..
तुमने क्यूँ उसको टाल दिया !
मेरे अरमानों की पुष्प लता को..
यूँ ही किनारे डाल दिया !!
~~~मैं स्वयम् ही अपना दोषी हूँ..
इक तरफ़ा तुमसे प्यार किया !
ना कुछ सोचा, ना समझा कुछ..
बस जा तुमसे इज़हार किया !!
~~~वो एकल प्रणय निवेदन ही..
कर गया मेरे मन को घायल !
तुम समझ ना पाई मर्म मेरा..
और व्यग्र फ़ैसला ले बैठी !!
~~~अब ऐसे प्यार की बातों का..
क्या मतलब है क्या मानी है !!
मैने क्या चाहा समझाना..
तुम जाने कुछ और समझ बैठी !!प्रिय मन में मुझे बसाना था..
तुम भ्रांति ह्रदय में बसा बैठी !!x-x-x-x-x
*deovrat – 12.03.2018 (c)
-
मिलन
तुमसे मिलने की ललक..
मेरी इन साँसों को !
एक उम्मीद-औ-आशा
की झलक दे जाती है !!तेरी बस एक झलक..
उम्मीदों के तप्त मरुस्थल में !
उमंगों की बहार..
अनेकों पुष्प खिला जाती है !!यूँ तो तुम बसते हो..
मेरे कण कण में !
तेरे दीदार की ख्वाहिश..
नयी प्यास जगा जाती है !!राज़-ए-दिल तुझसे..
भला कौन छुपा पाया है !
दिल की हर धड़कन..
तेरा अहसास करा जाती है !!बेख्यालि में भी..
ख्यालों में सूरत तेरी है !
सांसो की तरन्नुम..
“सो-हम” लय में गुनगुनाती है !!***********
deovrat – 21.02.2018 ( c) -
Writing
I wish to say some thing
i wish to say many thing
Something interesting
something boringTo whom i reveal
to whom i believe
till what time i keep mum
how much i bear withinSo much ambiguity
immense pain
i find the only way
keeping me restrainedStill i write, so many constrain
writing something, phrases in vain
unable to describe why to be
but the only way Consoling to me********
deovrat – 03.09.2014 (c) -
Untamed Desire
Often I wonder why..
Try to look beyond the sky…
Far far too far……
Till ocean meets to the sky..Although my vision..
gets faded…
My desire to see..
beyond the horizon added…More and more I try….
I wonder why…
*******
deovrat – 12.02.2014 -
सुकून
जब न था इश्क
दर्दे-ए-दिल न था!
जब से उनसे उलझी नज़रें
बेकली सी हो गयी!!*********
इब्दिता-ए-इश्क में..
उनके उठाए नाज़-ओ-खम!
अब ना जाने अपनी फ़ितरत…
बेवफा सी हो गयी!!*********
चन्द लम्हे साथ था वो
फिर हो गया नज़रों से दूर!
उनके दिल से अपने दिल की
गुफ्तगू तो हो गयी!!*********
वो नज़र से दूर है
पर है तो दिल के आस पास!
रूह को तसकीन है
पर दिल को मुश्किल हो गयी!!*********
deovrat – 12.02.2018 (c)
