•••
जब सुनता हूँ
कभी दिल की
ज़ेहन ये कहता है
संभल कमबख़्त
किस उलझन में
तू उलझा रहता है
शाम ढले सर्द हवा
कुछ सहमी सी
ख़ामोश फ़िज़ा।
शब-ए-तन्हाई
में दिल पर
कुहासा रहता है।।
क़ब्ल में कब हुई
गुफ़्तगू उससे
कुछ याद नही।
वो अब भी मुझसे
न जाने क्यूँ
खफ़ा सा रहता है।।
क़ायम कब तलक
रहेंगे सिलसिले
अदावत के।
यक़ीनन आएगा
वो लौट कर दिल
ये मेरा कहता है।।
•••
@deovrat 08.10.2019
चंद बातें
Comments
16 responses to “चंद बातें”
-
सुंदर
-

Thank you so much shastri ji
-
-

बहुत सुंदर
-

shukriya devesh ji
-
-

Nice
-

Thanks
-
-
Wah wah wah
-

नीतू जी पसंद करने के लिए हृदयतल से आभार
-
-

nice
-

जी शुक्रिया
-
-

वाह
-

धन्यवाद राही जी
-
-

Good
-

Thanks
-
-
सुपर
-

शुक्रिया जी
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.