मैं तुमको भूल जाऊंगा

पुरानी डायरियों से-

**मैं तुमको भूल जाऊंगा**

मेरी आंखों को ढलने दो मैं तुमको भूल जाऊंगा,

मेरी सांसें निकलने दो मैं तुमको भूल जाऊंगा l

जमीं है एक मुद्दत से ज़ेहन में बर्फ यादों की,

ज़रा इसको पिघलने दो मैं तुमको भूल जाऊंगा l

अभी भी रौशनी आती है रह-रह कर मेरे घर से,

इसे पूरा तो जलने दो मैं तुमको भूल जाऊंगा l

बियाबां हो गया है दिल तुम्हारे छोड़ जाने से,

कोई ख्वाहिश तो पलने दो मैं तुमको भूल जाऊंगा l

लगी थी इक दफ़ा ठोकर मैं अब तक उठ ना पाया हूं,

ज़रा मुझको सम्भलने दो मैं तुमको भूल जाऊंगा l

बदलकर ही कभी खुद को मुझे तुमने भुलाया था,

ज़रा मुझको बदलने दो मैं तुमको भूल जाऊंगा l

मैं “सागर” हूं मेरे अन्दर कई तूफ़ान उठते हैं,

मुझे यूं ही उबलने दो मैं तुमको भूल जाऊंगा ll

12/08/2012

All rights reserved.

         -Er Anand Sagar Pandey

Comments

3 responses to “मैं तुमको भूल जाऊंगा”

  1. Sridhar Avatar

    Bahut khoob sagar ji

    1. Er Anand Sagar Pandey Avatar

      तह-ए-दिल से शुक्रिया श्रीधर जी l
      कैसे हैं आप ??

  2. Sonit Bopche Avatar
    Sonit Bopche

    बहुत खूब लिखा है आपने… वाकई काबिल-ए- तारीफ़.

Leave a Reply

New Report

Close