Site icon Saavan

अकेले होने का मतलब

अकेले होने का मतलब हर बार

बस उदास होना ही  नहीं होता

हो सकता था  मैं  भी  बरबाद

पास अगर मैं  खुद के न होता।

 

किसीकी कोई चोट

ऐसी भी होती है

जिसका एक निशाँ ही

कईं चोटो से कम नहीं होता।

 

कुछ गम

सीख देने वाले भी होते हैं

सिर्फ रूलाने खातिर ही

हर गम नहीं होता।

 

गम किसीके जाने का

कईं बार इतना गहरा होता है

कि वो

आँसुओं के ख़त्म होने पर भी

कम नहीं होता।

 

लेकिन जिसने

परम–प्रकाश पा लिया हो

उसके लिए किसी भी मुकाम पे

तम नहीं होता।

 

और वो तो इंसान कईं बार

यूँ ही भ्रम पाले फिरता है

वरना यहां कोई भी इंसान

किसी से कम नहीं होता।

 

                                                                           –   कुमार बन्टी

 

Exit mobile version