अलख जगा आकाश

जंगल नाचत मोर है, अंगना नाचत भोर !

मैं नाचत-नाचत थका, तब तनि हुआ अंजोर !!

 

मनुआ माया में फंसा, भूला अपनी राह !

गहरी खाई में गिरा, राम मिले न राह !!

 

साधु तपता धूप में, मल-मल आग नहाय !

सत्य नाम को ना गहे, राम कहाँ से पाय !!

 

जोग जतनबहु विधि किया, घर में रखा छिपाय !

न जाने कैसे घुसा, कब ले गया उड़ाय !!

 

शबनम गिरी आकाश से, बिखरी धरती आय !

कुछ मेरे अंगना गिरी, अंगना हुआ प्रकाश !!

Comments

3 responses to “अलख जगा आकाश”

  1. Ajay Nawal Avatar
    Ajay Nawal

    bahut khoob!

  2. Priya Bharadwaj Avatar
    Priya Bharadwaj

    Awesome poetry 🙂 🙂

Leave a Reply

New Report

Close