आओ मानव धर्म निभाया जाये
अंधकार को दूर भगाया क्षजाये
तमसो मा ज्योतिर्मय का दीप जलाय जाये
साक्षरता अभियान चलाया जाये
आओ दिलों से नफरतों का
बीज। मिटाया जाये
पापी को सत्कर्म सिखाया जाये
हर दिल मैं एक प्रेम – दीप
जगाया जाये
जांत – पात छूआछूत का
भेद मिटाया जाये
जग मे भाईचारे का
कारवाँ बनाया जाये
जांत – पात – भेष – भाषा
बेशक हो अनेक
पर
सबके नेक विचार
हम सब हो जाये एक
आओ दिलों मे प्रेम का दीप
जलाया जाये
– रीता अरोरा
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.