आया लोहड़ी का त्यौहार

ढोल बजाकर आग जला कर,
आओ लोहड़ी मनाएं
तिल गुड़ की बर्फी बना कर,
सब मिलजुल कर खाएं
सरसों का साग और मक्का की रोटी
मक्खन संग खाओ, स्वादिष्ट बड़ी होती
रंग बिरंगी पतंग उड़ाएं
मिल-जुल कर त्यौहार मनाएं
गज्जक की खुशबू मूंगफली की बहार,
थोड़ी सी मस्ती और ढेर सारा प्यार
मुबारक हो सबको लोहड़ी का त्यौहार
____✍️गीता

Comments

4 responses to “आया लोहड़ी का त्यौहार”

  1. बहुत खूब
    लोहड़ी दी बधाईयाँ

    1. Geeta kumari

      बहुत-बहुत धन्यवाद भाई जी आपको भी लोहड़ी दी बहुत-बहुत बधाइयां 🙏

  2. उत्तम रचना

    1. Geeta kumari

      बहुत-बहुत धन्यवाद ऋषि जी

Leave a Reply

New Report

Close