इतिहास बदलना ही होगा

इतिहास बदलना ही होगा
——————————–
बस बहुत हुई झूठी गाथा ,
मियां मिट्ठू ज्ञान भी बहुत हुआ। स्वर्णिम इतिहास के गाथा का, झूठ लिखकर अपमान भी बहुत हुआ
असली सेनानी गायब हैं,
इतिहास के स्वर्णिम पन्नों से। शाही ठाटों में लीन थे जो,
बन बैठे मसीहा सबके दिलों के। बिना खडग बिना ढाल के, आजादी हमको मिलती रही।
पर्दे के पीछे स्वतंत्रता सेनानियों की,
लाशें कट कट कर गिरती रही। बाहर से चाचा बन-बन बनकर, अंदर से गहरे खेल गए।
टुकड़ों में देश को बांट दिया, अपनी जेबें गर्म करते गए।
भोली भाली सी जनता को,
मीठी बातों से जीत लिया।
चाचा बापू भारत के बन,
हर एक से नाता जोड़ लिया।
बस बहुत हुआ बस बहुत हुआ, हम सब को कुछ करना होगा। झूठा इतिहास तो बहुत पढ़ा, इतिहास बदलना ही होगा। इतिहास बदलना ही होगा ।निमिषा सिंघल

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

जंगे आज़ादी (आजादी की ७०वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर राष्ट्र को समर्पित)

वर्ष सैकड़ों बीत गये, आज़ादी हमको मिली नहीं लाखों शहीद कुर्बान हुए, आज़ादी हमको मिली नहीं भारत जननी स्वर्ण भूमि पर, बर्बर अत्याचार हुये माता…

अपहरण

” अपहरण “हाथों में तख्ती, गाड़ी पर लाउडस्पीकर, हट्टे -कट्टे, मोटे -पतले, नर- नारी, नौजवानों- बूढ़े लोगों  की भीड़, कुछ पैदल और कुछ दो पहिया वाहन…

Responses

New Report

Close