इश्क

जुबां की बात मत करना..
उसे आंखों में छुपा रखना…
वो चिरागे आतिश है
सुलग उठोगे।

इश्क कोई दर्द भरी शमा नहीं!
जो सिसकती रहे रात भर
और खत्म हो जाए।

इश्क कोई बांसुरी नहीं!
जो सुरीली तान बन कर
चुपचाप धीमे स्वर में बजती रहे।

इश्क कोई चांद नहीं
जिसकी मधुर चांदनी में
नहाते रहोगे
मगन होकर।
इश्क खुशबू है
दबा नहीं सकते।

इश्क चांद नहीं सूरज है
थोड़ा परवान चढ़ा
शीशे का सब उजागर हुआ।

इश्क बांसुरी नहीं बिगुल है
जमाने भर में सुनाई देता है।।
इश्क शम्मा नहीं आतिश है
जला के खाक ना कर दे
तब तक ना पीछा छोड़ता है।
जलने में ऐसा क्या है??

इश्क एक बार तो चखना है
हर दिल ये सोचता है।

निमिषा सिंघल

Related Articles

इश्क

जुबां की बात मत करना.. उसे आंखों में छुपा रखना… वो चिरागे आतिश है सुलग उठोगे। इश्क कोई दर्द भरी शमा नहीं! जो सिसकती रहे…

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

+

New Report

Close