एकल प्रणय

तुमने स्वीकार किया ना किया..
मैने तो अपना मान लिया !
प्रिय मन में मुझे बसाना था..
तुम भ्रांति ह्रदय में बसा बैठी !!
~~~

प्रिय स्नेह निमन्त्रण दिया तुम्हे..
तुमने क्यूँ उसको टाल दिया !
मेरे अरमानों की पुष्प लता को..
यूँ ही किनारे डाल दिया !!
~~~

मैं स्वयम् ही अपना दोषी हूँ..
इक तरफ़ा तुमसे प्यार किया !
­ ना कुछ सोचा, ना समझा कुछ..
बस जा तुमसे इज़हार किया !!
~~~

वो एकल प्रणय निवेदन ही..
कर गया मेरे मन को घायल !
तुम समझ ना पाई मर्म मेरा..
और व्यग्र फ़ैसला ले बैठी !!
~~~

अब ऐसे प्यार की बातों का..
क्या मतलब है क्या मानी है !!
मैने क्या चाहा समझाना..
तुम जाने कुछ और समझ बैठी !!

प्रिय मन में मुझे बसाना था..
तुम भ्रांति ह्रदय में बसा बैठी !!

x-x-x-x-x

*deovrat – 12.03.2018 (c)

Comments

10 responses to “एकल प्रणय”

  1. Panna Avatar

    बेहतरीन

    1. DV Avatar

      Thank you very much for your appriciation

  2. Priya Bharadwaj Avatar
    Priya Bharadwaj

    nice

    1. DV Avatar

      जी बहुत बहुत धन्यवाद

  3. DV Avatar

    जी बहुत बहुत धन्यवाद

  4. Abhishek kumar

    Ati sundar rachna

Leave a Reply

New Report

Close