एक टीस सी है

एक टीस सी है उठती,
जिगर में सुलगती,
न बुझती, न जलती,
जैसे कोई चिंगारी,
तिनके की आस में,
हो हवा की तलाश में ।
एक धुन्ध सी है,
जो छँटती नहीं, जैसे
हो अनसुलझी रहस्य,
जीवन सुलझती नहीं ।
एक भॉप सी हैं यादें,
जो रवाँ-रवाँ कर उठती,
मेघ बन छाँयी रहती,
यदा-कदा बरस जाती ।
एक साय सी हैं आशाएँ,
जीवन में रस घोलती,
कभी मदहोश करती,
तो कभी होश उड़ती ।
एक प्रश्न से हैं क्रिया-कलाप
जिनका नहीं कोई जवाब,
कठपुतली से बँधे हम,
डोर के सहारे निराधार ।
एक टीस सी है उठती,
जिगर में सुलगती,
न बुझती, न जलती ।।

image

Comments

8 responses to “एक टीस सी है”

  1. Dev Kumar Avatar
    Dev Kumar

    So nice…..

    1. Ritu Soni Avatar
      Ritu Soni

      Thanks Dev

  2. Prity Saxena Avatar
    Prity Saxena

    Bahut sundar 🙂

    1. Ritu Soni Avatar
      Ritu Soni

      Thanks prity

  3. Akshay Dandotiya Avatar
    Akshay Dandotiya

    Beautiful

    1. Ritu Soni Avatar
      Ritu Soni

      Thanks Akshay ji

  4. Nini sana Avatar
    Nini sana

    Bahut khoob

    1. Ritu Soni Avatar
      Ritu Soni

      Thanks a lot Nini

Leave a Reply

New Report

Close