जाने क्यूं खुशियां
मना रहे हैं लोग !!!
मेरी जिंदगी का एक
और साल कम पड़ गया
एक और साल जुड़ गया
जीवन के अध्याय में,
इस खुदगर्ज दुनिया ने
इस वर्ष में अपने-अपने रंग दिखाये
बहुत ही दर्द दिये, आँसू दिये इस वर्ष ने
पर ना जाने क्यूं नववर्ष के
आने की खुशी से ज्यादा
इस वर्ष के जाने का मलाल
ज्यादा है
कुछ अधूरा-सा लग रहा है
गम बहुत जियादा है
एक और दंदा टूटा गया है आज
कंघी से
एक वर्ष और बीत गया
इस जीवन का…
एक वर्ष और बीत गया इस जीवन का !!!!!!
Comments
4 responses to “एक वर्ष और बीत गया इस जीवन का !!!!!!”
-
इसे इस प्रकार सोचो कि प्रभु ने जितने वर्ष दिए हैं जीने के लिए उसमे से आज तक के वर्ष भली भांति बीत गए हैं इसके लिए प्रभु का धन्यवाद🙏
-

Very nice
-
अतिसुंदर
-

This comment is currently unavailable
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.