*कलम अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम*

कलम गढ़ो अविराम सत्यता,
ना डिगो निडर निर्भीक चलो।
यह कलम धार निरंतर बनी रहे,
उर प्रबल वेग नित जोश भरो।।
*********************
लिखो पुण्य गाथा वीरों की,
कुछ जीवन अपना धन्य करो।
यशगान करो मां भारती का,
देशप्रेम की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करो।।
*********************
उकेरो अल्फ़ाज़ कोरे कागज पर,
अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनो।
लेखनी का ना हो दुरुपयोग,
दीन दुखियों असहायों की पीड़ा लिखो।।
**********************
हे! कलम लिखो प्रेरक विचार,
स्वर्णिम अक्षर इतिहास गढ़ो।
मोहताज नहीं लेखनी कभी किसी की,
स्वच्छंद चलो,आजाद रहो,आबाद रहो।।

स्वरचित मौलिक रचना
✍️… अमिता गुप्ता
कानपुर, उत्तर प्रदेश

Comments

5 responses to “*कलम अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम*”

  1. vikash kumar

    हे! कलम लिखो प्रेरक विचार,
    स्वर्णिम अक्षर इतिहास गढ़ो।
    मोहताज नहीं लेखनी कभी किसी की,

  2. बहुत ही सुन्दर सृजन 

    1. आपका सादर धन्यवाद दीदी

  3. Geeta kumari

    बहुत सुन्दर पंक्तियाँ

    1. आपका सहृदय धन्यवाद दीदी मां 🙏🙏

Leave a Reply

New Report

Close