Site icon Saavan

कविता- सदा बहार के जंगल

कविता- सदा बहार के जंगल
पैर रख कर सिर पर किसी के ,
चढ़ जाओगे ऊंचाइयों पर जरूर
गिरोगे जब जमीन पर ही मगर |
सिर की जगह कंधा का
सहारा लिया होता गिरते गर
तुम कोई थाम लिया होता |
देखो सदाबहार के वनो को |
हर पेड़ लंबा होता है |
आसमान की ऊंचाइयों को
छु रहा होता है |
मगर कोई किसी को दबाता नाही |
खींचकर पैर जमीन गिराता नहीं |
आगे निकलने की होड़ लगाते है |
होड़ होड़ मे सारा जंगल
सदाबहार बन जाता है |
एक दूसरे को साथ लिए
सबसे लंबा और ऊंचा हो जाता है |
हम तो इंसान है पेड़ नहीं |
एक दो पेड़ नहीं
सारी दुनिया को संग लेकर
ऊंचाइयों को छू लेंगे |
एक दूसरे के कंधे से कंधे मिलाकर |
बिना किसी को सताये
बिना किसी को रुलाये |
हमे सदा संग चलना है |
श्याम कुँवर भारती (राजभर)
कवि /लेखक /गीतकार /समाजसेवी
बोकारो झारखंड मोब -9955509286

Exit mobile version