Site icon Saavan

खुद पर एतवार करते हैं

चलिए एकबार फिर से,
खुद पर एतवार करते हैं ।
बहुत कर लिया गैरो से,
इसबार खुद से ही प्यार करते हैं ।।
बहुत किया भरोसा,
जो भरोसे के हरगिज़ काबिल नहीं थे,
खुद पर भरोसा
चलो अबकी बार करते हैं ।
वक्त के साथ चलने की
हर बार कोशिश की
वक्त को अपने साथ करने की
कोशिश इस बार करते हैं ।
वक़्त कैसा भी हो बीत ही जाता है
बीत गया जो कब लौट के आता है
बीते हुए कल की क्यू अफसोस मनाते हैं
खुद पे भरोसा करके, खुद को आजमाते हैं ।
ये जो आँसू हैं ,आखों में अकसर, कैसे तैर आते हैं
गम के साथी हैं, खुशियों में भी हमेशा साथ निभाते है
इनके ही जैसा बन के चलते हैं ।

Exit mobile version