जिन्हें चाहता हूँ
करूँ याद हर पल
वही क्यों न जाने
नहीं याद रहते।
जिन्हें चाहता हूं
रहें पास मेरे
वही क्यों न जाते
खो से गये हैं।
मगर अपनी यादों के
बीजों को मेरे
मन में हमेशा को
बो से गये हैं।
याद करके वे पल
रो से गये हैं।
खो से गये हैं
Comments
One response to “खो से गये हैं”
-
यादों पर एक उच्च स्तरीय रचना
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.