जगत् का कल्याण हो

“”***जगत् का कल्याण हो “**
***************
हे मात भवानी ,जग कल्याणी,
भव का रूप सँवारो ।
भक्त जनों को, दैहिक दैविक,
भौतिक तापों से उद्धारो।

जब कृपा सभी पर बरसाती,
सारे संकट मिट जाते ।
हम सब संतान तुम्हारी ही ,
हौसले सभी हर्षाते।

विनती इतनी हम सब.भक्तों की,
भव का रूप निखारो।

भक्तिमय दिवस मातरानी
चंद्रघण्टा को नमन के साथ

सपरिवारसहर्ष शुभकामनाएँ स्वीकार करें।

सविनय,
आपका अपना मित्र
जानकी प्रसाद विवश

Comments

Leave a Reply

New Report

Close