जन्मदिन कन्हैया का है

जन्मदिन कन्हैया का है
आज सबको बधाई बधाई
अष्टमी भाद्रपद की सुहानी
व्रत लेकर कन्हैया का आई।
कंस की कैद में जन्म लेकर
रात ही रात गोकुल पधारे,
माँ यशोदा की गोदी में खेले
नन्द बाबा के प्यारे दुलारे।
ब्रज में कर अनेकों लीलाएं
लौट मथुरा नगर में पधारे,
अपने करतब दिखा कर निराले
कंस पापी को पल में पछाड़े।

Comments

9 responses to “जन्मदिन कन्हैया का है”

    1. Satish Pandey

      धन्यवाद जी

    1. Satish Pandey

      Thanks ji

  1. हार्दिक धन्यवाद, कान्हा जी पर कविता के लिए।

    1. Satish Pandey

      thanks

  2. Satish Pandey

    Thanks ji

  3. Kumar Piyush

    बधाई बधाई

    1. Satish Pandey

      Thanks

Leave a Reply

New Report

Close