Site icon Saavan

जीना जरूरी है

जय श्री सीताराम
————————
जीना जरूरी है,
मरना कायरों का काम है .
प्रण का टूटना स्वाभाविक है,
फिर भी उठना वीरों का काम है .।।1।।
————————————————-
आलस मन और सुस्त तन उसका है,
जिसने खूद पे वार किया, संहार किया.
मगर समझा न खूद को,
उसका समस्त जीवन बेकार है ।।2।।
———————————————
ऐसे ही नहीं योगी,
धरा पे स्वछंद विचरते है.
जप-तप उनका भोजन है,
हरि-नाम उनका जीवन है ।।3।।
————————————-
लूटा दो जिन्दगी नर सत्-पथ पे,
कुमार्ग पे क्या रखा है ?
चहूँ और अँधियारा है,
प्रकाश तो केवल खूद में है ।।4।।
(प्रकाश तो स्वयं की वस्तु है ।।)
—————————————
हाँ प्रकाश तो केवल खूद में है,
प्रकाश ही संकल्प कराता है,
नर को संकल्प की डोर में बँधना है,
और मानव-जीवन सरल बनाना है ।।5।।
जय श्री सीताराम

Exit mobile version