झूकने न देंगे तिरंगे को हम

दिनांक-२०-७-२०१६

विधा- गीत

संदर्भ- स्वतंत्रता दीवस

तर्ज- बहुत प्यार करते है तुझसे सनम…

……………………………………………………

झूकने न देंगे तिरंगे को हम-२

हमको हमारी भारत माता की कसम -२

झूकने न देंगे तिरंगे को हम-२

हमे मातृभूमि अपने प्राणों से प्यारी-२

हम है दुलारे ये है माता हमारी -२

सब कुछ न्योछावर इस पर पाये जनम…

झूकने न देंगे तिरंगे को हम-२

प्यार में इसके हम लोग दीवाने -२

हंस के है जाते इस पर प्राण गवाने-२

इसे जो झुकाएगा हो जाएगा खतम…

झूकने न देंगे तिरंगे को हम…

इसी हेतु भगत आजाद चले आये

लडते हुए गोरों से जान गंवाए -२

हमे प्राण से प्यारा है अपना वतन…

झूकने न देंगे तिरंगे को हम…

जीना सिखाया हमे मरना सिखाया-२

मातृभूमि हेतु कुछ करना सिखाया

हमे याद रखने है हमे याद रखने है

अपने करम्…..

झुकने न देंगे तिरंगे को हम..-३

मनोज उपाध्याय (मतिहीन)

हमको हमारी भारत माता की कसम…

Comments

3 responses to “झूकने न देंगे तिरंगे को हम”

  1. ashish Avatar
    ashish

    nice song

  2. महेश गुप्ता जौनपुरी Avatar
    महेश गुप्ता जौनपुरी

    वाह

Leave a Reply

New Report

Close