अब शाम में थोड़ा
ठंडक सी है,
शीतल मधुर यह
चंदन सी है।
वसन ओढ़ने की
जरूरत बनी है,
मगर चांदनी से
मुहब्बत बनी है।
सितारों से मन की
आज ही ठनी है,
नजर झुक रही है
भौंहें तनी हैं।
ठंडक सी है
Comments
One response to “ठंडक सी है”
-
मौसम पर बहुत ही सुन्दर पंक्तियाँ
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.