तुम मिले

चलते-चलते हम साथ हो लिए,
तुम मिले एक साँस हो लिए,
ज़ज्बातों को पी लिए और,
रस्मो को साथ ले लिए,तुम मिले,
शर्म औ हया के दायरे में बँध,
हम पग-पग, साथ हो लिए,
साँसो की डोर का पकड़े हम छोर,
बस सरपट चल दिए,
टूटते-बिखरते, बनते-सँवरते,
तुम मिले, हम साथ हो लिए,
मैं नहीं कुछ, बस हम ही हम,
समर्पण के भाव में यूँ हीं बह लिए,
उठते-गिरते ताने-बाने बुन लिए,
एक रफतार से लम्हों को नाप लिए,
सो रहे थे या जाग,जो जीवन जी लिए,
तुम मिले, बस मुस्कराते हुए ,
हम साथ हो लिए  ।।

image

Comments

4 responses to “तुम मिले”

  1. Dev Kumar Avatar
    Dev Kumar

    So Nice Ritu Ji

    1. Ritu Soni Avatar
      Ritu Soni

      Thanks Dev ji

  2. ABHISHEK SHARMA Avatar
    ABHISHEK SHARMA

    beautifu Ritu ji

    1. Ritu Soni Avatar
      Ritu Soni

      Thanks Abhishek ji

Leave a Reply

New Report

Close